Rajasthan Rain Alert: मारवाड़ में तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सर्द मौसम बना रहा। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और हल्की बारिश हुई। झालावाड़ जिले के सुनेल में आज सुबह मेघ बरसे। वहीं जयपुर, भीलवाड़ा, नागौर और हनुमानगढ़ में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए झालावाड़ जिले और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया।