6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो मजदूरों भाइयों की मौत

मंडावर थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे पर शनिवार देर रात बाघेर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक ममेरे भाई हैं। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6273582953615438764_y.jpg

झालावाड़. मंडावर थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे पर शनिवार देर रात बाघेर की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे इसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक ममेरे भाई हैं। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

मंडावर थाना एएसआई मुकेश पारेता ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर भरकर बाघेर की तरफ जा रही थी। इस पर बंटी (23) पुत्र मांगीलाल बंजारा और अर्जुन उर्फ कल्लू (34) पुत्र मदन बंजारा निवासी धनवास थाना कोतवाली झालावाड़ बैठे हुए थे। इसी बीच बाघेर की तरफ जाते समय हनुमान मंदिर से पहले अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार दोनों मजदूर पत्थरों के नीचे दबने से गंभीर घायलहो गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में खुलेंगे तीन नए पुलिस थाने

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस में दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर मामला दर्ज किया।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज
मण्डावर पुलिस ने मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं ट्रैक्टर मालिक हजारी बंजारा से संपर्क करना चाहा, परन्तु उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

यह भी पढ़ें : कुंजीलाल का ताला बंद, अब लोकायुक्त ने बढ़ाई आईएएस की मुश्किलें