गनीमत रही की जल्द ही पीआरवी की एक गाड़ी वहां पहुंच गई, जिससे उद्रव भाग निकले व शांति कायम हुई। बवाल को देख केंद्र व्यवस्थापक डॉ लवकुश सिंह के कंट्रोल रूम पर फोन किया गया। उपद्रवी परीक्षा समाप्त होने के बाद भी विद्यालय के बाहर डटे रहे। उनकी मंशा उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल को लूटने की थी। हालांकि जल्द ही जब उन्हें फोर्स के आने की खबर मिली तो वह भाग निकले। केंद्र व्यवस्थापक डॉ लवकुश सिंह ने कम फोर्स होने के कारण आगे की परीक्षा न करा पाने की चिंता जताई है। हाल में नकल के हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं, जिस पर प्रशासन कार्रवाई करने में जुटा है।