लखनऊ. यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए योगी सरकार की तमाम कोशिशें विफल साबित हो रही हैं। सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग से लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुपरवाइजरी तक के इंतेजाम किए गए, हालांकि इस कारण लाखों परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी, लेकिन तामम स्कूल व नकल माफियाओं अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे और परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को जमकर नकल करवा रहे हैं। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इसको लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। और नकल करवाने वाले 29 कालेजों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं 141 नकल माफियाओं पर एफआईआर दर्ज उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवाया है। डिप्टी सीएम ने शनिवार को कड़े शब्दों में नकल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वह बस्ती पहुंचे थे जहां उन्होंने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।