इन जिलों में बनने हैं साइबर पुलिस स्टेशन-
यूपी से अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का आधुनिकरण बड़े जोरों शोरों से हो रहा है। ऐसे में पुलिस स्टेशनों की तस्वीर भी बदलने लगी है। झांसी में स्थापित यह साइबर पुलिस स्टेशन बानगी भर है। झांसी के अतिरिक्त जिन जिलों में साइबर थाने खुल रहे हैं उनमें आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, चित्रकूट, बस्ती, मुरादाबाद, गोरखपुर, गोंडा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, सहारनपुर, नोएडा, आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी नाम शामिल हैं। इन साइबर पुलिस स्टेशन के सीयूजी नंबर और ईमेल आईडी बीते वर्ष ही जारी कर दिए गए थे। इनके परिक्षेत्र से जुड़े जिलों में होने वाले साइबर क्राइम के मामले इन्हीं थानों में दर्ज होंगे।