3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पंचायत चुनावः मतदान केंद्र पर तैनात महिला अधिकारी की अचानक हुई मौत, मचा हड़कंप

झांसी से एक दुखभरी खबर भी सामने आई। यहां मतदान केंद्र पर तैनात महिला अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Apr 2021, 3:44 PM IST

Jhansi News

Jhansi News

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

झांसी. उत्तर प्रदेश में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) के पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान अधिकतर केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दावे हवा हो गए। वहीं झांसी से एक दुखभरी खबर भी सामने आई। यहां मतदान केंद्र पर तैनात महिला अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। उसकी पहले अचानक तबियत बिगड़ी। फिर खून की उल्टी हुई और देखते ही देखते मौक पर उसने दम तोड़ दिया। जिससे मतदान केंद्र व इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव लाइव : 18 जिलों में 85 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए, 69541 ग्राम पंचायत सदस्य भी बिना लड़े जीत गए

यह है मामला-

मामला झांसी के बड़ागांव के सिविल विद्यालय गांव जौरी बुजुर्ग बूथ नंबर 61 का है। यहां झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्गत मोहल्ला दतिया गेट बाहर निवासी निर्मला साहू (56) की मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी थी। मतदान जारी था। सुबह करीब 11 बजे अचानक निर्मला को खून की उल्टियां होने लगा। जिससे मतदान स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यह देख आनन-फानन से डॉक्टरों की टीम बुलाया गया, लेकिन इससे पहले कोई कुछ समझ पाता निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Panchayat Election Poll: यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू, 18 जिलों में हो रही है वोटिंग

कुछ देर रुका मतदान-

निर्मला की मौत से इलाके में अफर-तफरी मच गई। मतदान में भी कुछ देर व्यवधान हुआ। जानकारी मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। निर्मला की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी के गांव कैरोखर में में मतदान के दौरान बवाल

कैरोखर गांव में बनाए गए बूथ संख्या 1, 2 पर जमकर उपद्रव हुआ। मतदान केन्द्र पर रखे बैलेट पेपर फाड़ डाले। कुर्सियां तोड़ डाली। यहीं नहीं आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। जिससे केन्द्र पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई घंटे मतदान बाधित रहा। घटना के बाद केन्द्र छावनी में तब्दील हो गया। करीब एक घंटे के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा मतदान शुरू हुआ।