यूं करती है संस्था मदद
सीए अनिल खंडेलवाल ने बताया कि उनकी संस्था का न तो कोई बैंक अकाउंट है और ना ही किसी एनजीओ से रजिस्ट्रेशन। यह एक अच्छे लोगों का ग्रुप है। इसमें डीजीपी तक भी जुड़े हैं। ग्रुप की स्क्रीनिंग कमेटी की स्वीकृति के बाद जरूरतमंद व होनहार बच्चों की मदद की जाती है। खंडेलवाल ने बताया कि उनकी संस्था प्रोफेसनल कोर्स चार्टर्ड अकाउंटेंट, मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, यूपीएससी की तैयारी करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करती है। उनके पास अब तक इसके लिए लगभग एक करोड़ 43 लाख का फंड एकत्रित हो चुका। इसमें लगभग 21 लाख रुपए का सहयोग कर चुके हैं।