सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे सेवानिवृत सैनिक राजेश कुमार ने बुहाना- भिर्र सड़क मार्ग पर बालास के पास सडक किनारे गड्ढ़े में एक मिठाई के थैले में नवजात बालिका को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस से बालिका को अस्पताल लेकर आए।