23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी समाचार: पत्नी की तलाश में निकला था ‘गुलाब’, घर से 200 मीटर दूर मौत ने घेरा

hunjhunu Hit and Run Case: मानसिक रूप से कमजोर पत्नी की चिंता उसे सड़क तक खींच लाई, लेकिन किसे पता था कि पत्नी को तलाशने निकला पति खुद ही जिंदगी से हार जाएगा। घर से निकले गुलाब जांगिड़ को शायद उम्मीद थी कि कुछ ही देर में पत्नी मिल जाएगी, लेकिन घर से महज 200 मीटर दूर मौत ने उसे हमेशा के लिए अपनों से छीन लिया।

2 min read
Google source verification
Jhunjhunu hit and run case

पत्नी को खोजने निकले गुलाब की सड़क हादसे में मौत, पत्रिका फोटो

Jhunjhunu Hit and Run Case: मानसिक रूप से कमजोर पत्नी की चिंता उसे सड़क तक खींच लाई, लेकिन किसे पता था कि पत्नी को तलाशने निकला पति खुद ही जिंदगी से हार जाएगा। घर से निकले गुलाब जांगिड़ को शायद उम्मीद थी कि कुछ ही देर में पत्नी मिल जाएगी, लेकिन घर से महज 200 मीटर दूर मौत ने उसे हमेशा के लिए अपनों से छीन लिया। झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के पूरे इलाके को इस मार्मिक हादसे ने गमगीन कर दिया।

यह है पूरा घटनाक्रम

भोड़की रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में टोडी निवासी गुलाब जांगिड़ पुत्र रामप्रताप जांगिड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलाब की पत्नी मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण घर से बाहर चली गई थी। पत्नी की चिंता में गुलाब उसे ढूंढने के लिए घर से निकला था। घर से करीब 200 मीटर दूर भोड़की रोड पर वह सड़क किनारे चल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे कुचल दिया।

मौके पर ही हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि गुलाब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में गुलाब सड़क किनारे चलता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मार देता है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पिता और भाई बाहर रहते हैं, जबकि गुलाब की कोई संतान भी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गुढ़ा सीएचसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता रामप्रताप की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में दिखाई दी कार

सड़क हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चल रहे गुलाब को कुचलते हुए साफ दिखाई दे रही है। कुचलने के बाद कार सवार कार समेत मौके से भाग छूटा। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने गुलाब को संभाला और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस अब कार के नंबरों के आधार पर पहचान कर कार चालक की तलाश में जुट गई है।