10th pass govt jobs: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), रांची ने हाल ही ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 750 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, टर्नर समेत कई ट्रेड में भर्तियां की जाएंगी। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।