Bihar 7360 Computer Teachers: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे यूआओ के लिए आज बड़ा दिन है,बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से बिहार सरकार ने राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए 7,360 पदों के सृजन को अपनी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान किया गया। इन पदों का उद्देश्य राज्य भर के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए कंप्यूटर शिक्षा में सुधार करना है। हर स्कूल में एक कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किया जाएगा।