स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से AIIMS यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बी और सी समूह की नौकरी के कई पदों की भर्ती निकाली है। AIIMS Raipur Recruitment 2018 के तहत यह नॉन मेडिकल क्षेत्र की बड़ी भर्ती है जिसमें 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में पर्सनल असिस्टेंट, लाइब्रेरियन 3, टेक्निकल असिस्टेंट, स्टोर कीपर, वार्डन, कैशियर, यूडीसी, लाइब्रेरियन अटेंडेट 3, लैब टेक्निशियन, लैब अटेंडेंट और स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें कुल 30 पदों की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 14 मई को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2018 से शुरू है तथा आवेदन की अंतिम तारीख 18 जून 2016 सांय 5 बजे तक रखी गई है।