Anganwadi Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर प्रदेश में अगले दो महीने के अंदर करीब 52,000 महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सीधी भर्ती होने वाली है। प्रदेश में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 89 हजार पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 52,000 पद रिक्त हैं। यह पद पिछले 10 सालों के खाली पड़े हैं। जिसके चलते राज्य में अलग-अलग जगहों पर आंगनवाड़ी सेंटर्स को ऑपरेट करने में परेशानी आ रही है। अब सरकार जल्द से जल्द इन पदों पर भर्ती करना चाहती है।