30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Army Recruitment 2022: सेना में 3068 पदों पर नौकरी, जानिए वैंकेसी डिटेल

Indian Army Recruitment 2022 : केंद्रीय भर्ती प्रकोष्ठ, सेना आयुध कोर केंद्र द्वारा अलग अलग पदों पर बंपर नौकरी आने वाली हैं। ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन और JOA (जूनियर ऑफिस असिस्टेंट) के पद के लिए कुल 3068 पद उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को रु.18000/- से रु.63200/- रुपये का भुगतान किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 2 Sep 2022, 4:18 PM IST

Indian Army Recruitment 2022 :

Indian Army Recruitment 2022 :

Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय सेना में बहुत जल्द ही बंपर डिटेल का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। केंद्रीय भर्ती प्रकोष्ठ, सेना आयुध कोर केंद्र द्वारा अलग अलग पदों पर बंपर नौकरी आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए कुल 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए एओसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://www.aocrecruitment.gov.in/ नजर बनाए रखें। बताया जा रहा है कि इन पदों के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि ये अस्थायी रिक्तियां भरने के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएंगा। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2313 पद ट्रेड्समैन मेट के लिए 656 फायरमैन पदों के लिए और शेष 99 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- UPPCL Recruitment 2022: एग्जिक्यूटिव असिसटेंट के लिए 1033 पदों पर नौकरी, 86000 तक मिलेगी सैलरी


चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए से 63200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि आदि के बारे में विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे रिक्तियों के वितरण और वेतन विवरण की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DRDO Recruitment 2022 : डीआरडीओ में 1900 से अधिक पदों पर नौकरी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट करें आवेदन



ट्रेड्समैन मेट :- यूआर 938, ईडब्ल्यूएस 231, ओबीसी 624, एससी 347, एसटी 173, कुल 2313
फायरमैन :- यूआर 236, ईडब्ल्यूएस 66, ओबीसी 177, एससी 98, एसटी 49, कुल 656
JOA (जूनियर ऑफिस सहायक) :- यूआर 40, ईडब्ल्यूएस 10 ओबीसी 27, एससी 15, एसटी 7, कुल 99