29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRDO Recruitment 2022 : डीआरडीओ में 1900 से अधिक पदों पर नौकरी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट करें आवेदन

DRDO Recruitment 2022 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र, (DRDO-CEPTAM) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B और टेक्निकल A के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1901 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Aug 2022, 3:32 PM IST

DRDO Recruitment 2022

DRDO Recruitment 2022

DRDO Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (DRDO-CEPTAM) ने एक बंपर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के मुताबिक डीआरडीओ ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट ए और टेक्निकल बी के लिए 1900 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन दिनों पर आवेदन प्रक्रिया अगले महीने 3 सितंबर से शुरू होगी।


इस भर्ती के संबंध में डीआरडीओ ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार दसवीं से लेकर ग्रेजुएट आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के जरिए 1901 खाली पद भरे जाएंगे। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।


यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट में ग्रुप D के पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन



ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि : 3 सितंबर, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2022


कुल पदों की संख्या : 1901 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी : 075 पद
तकनीशियन ए : 826 पद


सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी : उम्मीदवार के पास AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में ग्रेजुएट की डिग्री। इसके अलावा इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या संबद्ध विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए।
तकनीशियन-ए :- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास। समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग में 1600 से ज्यादा पदों पर नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन




जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी : पे मैट्रिक्स लेवल-6 35400- 112400 रुपये
तकनीशियन ए : पे मैट्रिक्स लेवल- 2 19900-63200 रुपये