28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSPCL Recruitment 2022: बिजली विभाग में 1600 से ज्यादा पदों पर नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन

PSPCL Recruitment 2022: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1690 पद भरे जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 21 Aug 2022, 3:28 PM IST

job

job

PSPCL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग (PSPCL) में बंपर नौकरियां निकली है। पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1690 खाली पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि - 31 जुलाई, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 29 अगस्त, 2022

वैंकेसी डिटेल
कुल पदों की संख्या : 1680 पद
सामान्य : 661 पद
ईडब्ल्यूएस : 167 पद
एससी एमजेडबी : 171 पद
एससी एमजेडबी एक्सएसएम स्व-विभागः 34 पद
एससी एमजेडबी- एसपी : 8 पद
एससी ओटी : 167 पद
एससी ओटी एक्सएसएम स्वध्विभाग: 34 पद
एससी ओटी एसपी: 9 पद
बीसी : 168 पद
एक्सएसएम : 118 पद
पीडब्ल्यूडी : 68 पद
एसपी : 34 पद
एफएफ : 17 पद

यह भी पढ़ें- डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता




उम्र सीमा और योग्यता
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री-डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को कम से कम मैट्रिक या इसके समकक्ष स्तर का पंजाबी उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हेल्थ विभाग में निकली बंपर नौकरी, आज से आवेदन शुरू, जानिए वैकेंसी डिटेल

आवेदन शुल्क और वेतनमान
जारी अधिसूचना के अनुसार, एससी और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपए और अन्य के लिए 944 रुपए तय किए गए है। उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 6400-20200 + 3400 ग्रेड पे रुपए दिए जाएंगे।