28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCECEB Recruitment 2022: हेल्थ विभाग में निकली बंपर नौकरी, आज से आवेदन शुरू, जानिए वैकेंसी डिटेल

BCECEB Recruitment 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बीसीईसीईबी ने हेल्थ विभाग में बंपर नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए 1,511 आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आज यानि 19 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Aug 2022, 12:10 PM IST

BCECEB Recruitment 2022

BCECEB Recruitment 2022

हेल्थ विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बीसीईसीईबी ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों के लिए आवेदन मांगे है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,511 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त यानी आज से शुरू हो गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि : 19 अगस्त, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 01 सितंबर, 2022


बीसीईसीईबी रिक्ति 2022 रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या : 1,511 पद
एनाटॉमी : 78 पद
फिजियोलॉजी : 72 पद
बायोकेमिस्ट्री : 72 पद
पैथोलॉजी : 72 पद
माइक्रोबायोलॉजी : 71 पद
फार्माकोलॉजी : 72 पद
एफएमटी : 76 पद
पीएसएम : 61 पद
नाक, कान और गला विभाग : 60 पद
मेडिसिन : 94 पद
टीबी चेस्ट : 74 पद
त्वचा रोग : 68 पद
मनश्चिकित्सा : 66 पद
जराचिकित्सा : 34 पद
एनेस्थीसिया : 141 पद
डियोलॉजी : 81 पद
पीएमआर : 64 पद
रेडियोथेरेपी : 72 पद
कार्डियोथोरेसिक सर्जरी सुपर स्पेशलिस्ट : 2 पद
न्यूरो सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी : 34 पद
इन्फैंट सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी : 03 पद
कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 35 पद
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 02 पद
एंडोक्रिनोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 02 पद
नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 36 पद
न्यूरोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 35 पद
प्लास्टिक सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी : 32 पद
नियोनेटोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी : 02 पद

यह भी पढ़ें- डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि 1 अगस्त 2021 को उनकी आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता
ट्यूटर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विभाग में पीजी डिग्री होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- HAL Recruitment 2022 : 120 अपरेंटिस पद के लिए एचएएल भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2,250 रुपये का भुगतान करना होगा।