scriptPost Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता | India Post Recruitment 2022 Apply for over 98000 vacancies across 23 circles | Patrika News

Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में 98000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2022 10:06:03 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Post Office Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 98,083 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार यहां शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं

Post Office Recruitment 2022

Post Office Recruitment 2022

Post Office Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय डाक विभाग ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इंडिया पोस्ट ने डाकिया, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 98,083 पद भरे जाएंगे।

 

98,083 पदों पर होगी भर्तियां
आपको बता दें कि सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में रिक्त पदों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, आशुलिपिक से संबंधित पदों को भी सर्कल-वार स्वीकृत किया गया है। आंध्र प्रदेश में 1166 एमटीएस पदों, 108 मेल गार्ड पदों और 2289 पोस्टमैन पदों को मंजूरी दी गई है। तेलंगाना सर्कल के तहत 1553 पोस्टमैन, 82 मेल गार्ड और 878 एमटीएस को मंजूरी मिली है। उम्मीदवार यहां शिक्षा योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण देख सकते हैं।

इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 : रिक्ति विवरण
पोस्टमैन : 59099 पद
मेलगार्ड : 1445 पद
मल्टी-टास्किंग एमटीएस : 37539 पद

यह भी पढ़ें

आईबीपीएस में सीआरपी पीओ/एमटी के 6432 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन




पद का नाम: पोस्टमैन
एपी सर्कल: 2289 पद
असम: 934 पद
बिहार सर्किल: 1851 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 613 पद
दिल्ली सर्किल: 2903 पद
गुजरात सर्किल: 4524 पद
हरियाणा सर्कल: 1043 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 423 पद
जम्मू और कश्मीर सर्किल: 395 पद
झारखंड सर्कल: 889 पद
कर्नाटक सर्कल: 3887 पद
केरल सर्कल: 2930 पद
एमपी सर्किल: 2062 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 9884 पद
एनई सर्कल: 581 पद
ओडिशा सर्कल: 1352 पद
पंजाब सर्कल: 1824 पद
राजस्थान सर्किल: 2135 पद
तमिलनाडु सर्किल: 6130 पद
तेलंगाना सर्कल: 1553 पद
उत्तराखंड सर्कल: 674 पद
यूपी सर्किल: 4992 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 5231 पद

पद का नाम: मेलगार्ड
एपी सर्कल: 108 पद
असम: 73 पद
बिहार सर्कल: 95 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 16 पद
दिल्ली सर्कल: 20 पद
गुजरात सर्किल: 74 पद
हरियाणा सर्कल: 24 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 07 पद
जम्मू और कश्मीर सर्कल: 0 पद
झारखंड सर्कल: 14 पद
कर्नाटक सर्कल: 90 पद
केरल सर्कल: 74 पद
एमपी सर्किल: 52 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 147 पद
एनई सर्कल: 0 पद
ओडिशा सर्कल: 70 पद
पंजाब सर्कल: 29 पद
राजस्थान सर्कल: 63 पद
तमिलनाडु सर्किल: 128 पद
तेलंगाना सर्कल: 82 पद
उत्तराखंड सर्कल: 08 पद
यूपी सर्किल: 116 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 155 पद

पद का नाम: एमटीएस
एपी सर्कल: 1166 पद
असम: 747 पद
बिहार सर्किल: 1956 पद
छत्तीसगढ़ सर्किल: 346 पद
दिल्ली सर्किल: 2667 पद
गुजरात सर्किल: 2530 पद
हरियाणा सर्कल: 818 पद
हिमाचल प्रदेश सर्किल: 383 पद
जम्मू और कश्मीर सर्किल: 401 पद
झारखंड सर्कल: 600 पद
कर्नाटक सर्कल: 1754 पद
केरल सर्कल: 1424 पद
एमपी सर्किल: 1268 पद
महाराष्ट्र सर्कल: 5478 पद
एनई सर्कल: 358 पद
ओडिशा सर्कल: 881 पद
पंजाब सर्किल: 1178 पद
राजस्थान सर्किल: 1336 पद
तमिलनाडु सर्किल: 3361 पद
तेलंगाना सर्कल: 878 पद
उत्तराखंड सर्कल: 399 पद
यूपी सर्किल: 3911 पद
पश्चिम बंगाल सर्किल: 3744 पद

आयु सीमा और योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बता करें तो आवेदन कर रहे युवाओं का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी का होना जरूरी है। वहीं कुछ रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें

Agniveer Recruitment 2022 : महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू




आवेदन प्रक्रिया
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक कर वैकेंसी का नोटिफिकेशन देखें और निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। इन पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो