Railway Recruitment 2021: दसवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस की 480 रिक्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये रिक्तियां फिटर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी किया हुआ होना चाहिए। उम्मीद्वारों का चयन दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर शुरू हो चुकी है। पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक से विस्तृत अधिसूचना चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार का apprenticeshipindia.org पर रजिस्टर होना बेहद जरूरी है। सभी ट्रेड के लिए ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष है।