1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Army Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

Indian Army Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा के लिए मॉडल पेपर्स जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही राज्यों के अनुसार अग्निवीर भर्ती की रैली की तारीखों को ऐलान किया गया है। सेना में पहले चरण में 25,000 अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Jun 2022, 12:15 PM IST

Indian Army Agniveer Recruitment

Indian Army Agniveer Recruitment

Indian Army Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया है। सेना ने राज्यों के अनुसार अग्निवीर भर्ती की रैली की तारीख का ऐलान कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस रैली में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रैली के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू होगी। अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा के लिए मॉडल पेपर्स जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

परीक्षा के मॉडल पेपर्स जारी
सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा के लिए मॉडल पेपर्स जारी कर दिए हैं। मॉडल पेपर्स सब्‍जेक्‍ट वाइस जारी किए गए हैं। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंग्रेजी, मैथ्‍मेटिक्‍स, फीजिक्‍स और रीज़निंग एंड जनरल अवेयरनेस सेक्‍शन के मॉडल पेपर्स चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपू्र्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 1 जुलााई, 2022
सेना भर्ती रैलियां : अगस्त, 2022
लिखित परीक्षा : 16 अक्तूबर, 2022
ट्रेनिंग के लिए ज्वॉइनिंग : दिसंबर, 2022

आवश्यक दस्तावेज
— शैक्षिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं या 12वीं पास सर्टिफिकेट
— एनसीसी या आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा यदि हो
— 20 पासपोर्ट साइज की फोटो
— निवास प्रमाण पत्र
— जाति प्रमाण पत्र
— धर्म प्रमाण पत्र
— स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र
— ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
— सिंगल बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार कार्ड
— खेल प्रमाण पत्र यदि हो
— पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र

भर्ती रैली की संभावित तिथियां
अंबाला जोन : 12 अगस्त 2022 से 10 दिसंबर 2022
बैंगलोर जोन : 10 अगस्त 2022 से 22 दिसंबर 2022
चेन्नई जोन : 13 अगस्त 2022 से 25 नवंबर 2022
दानापुर जोन : 5 सितंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022
जबलपुर जोन : 1 सितंबर 2022 से 27 नवंबर 2022
जयपुर जोन : 13 अगस्त 2022 से 12 दिसंबर 2022

यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना: IAF की भर्ती के लिए 3 दिन में 56,960 आवेदन, जानिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट


इन पदों पर होगी भर्ती
सेना में पहले चरण में 25,000 अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर होगी। इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधितम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bank of Baroda Recruitment : BOB में 325 स्पेशल ऑफिसरों की भर्ती, ऐसे करे आवेदन

योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास हो। वहीं, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं पास होना चाहिए।