हमारी सोच झलकती है
जब बात हमारी सोच की होती है, तो एमएल मॉडल हमेशा उसी तरह से ऑपरेट होता है, जैसे कि हम इसे प्रशिक्षित करते हैं। अगर आप किसी मॉडल को किसी खास सोच या विचारधारा के साथ प्रशिक्षित करते हैं, तो यह मॉडल खास विचारधारा के साथ हमेशा रहेगा। आपको लगातार अपने एमएल मॉडल को प्रशिक्षित करना पड़ता है और समय आने पर दुबारा भी प्रशिक्षण की जरूरत पड़ती है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपको अंतिम उपभोक्ता से फीडबैक के लिए कोई व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। इससे पता लग पाता है कि एआइ में किस तरह के सुधार की जरूरत है।