Bank of Baroda Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बरेली, पीलीभीत और प्रयागराज जिले में बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट (BC) सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 10 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। संविदा की अवधि एक वर्ष की निर्धारित की गई है, जिसे कार्य संतुष्टि के आधार पर बैंक द्वारा प्रत्येक छह माह के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए यंग कैंडीडेट्स और रिटार्यड बैंक कर्मचारी भी अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को संविदा अवधि में 15000 रुपये वेतन और अधिकतम 10,000 रुपये तक वैरिएबल अमाउंट दिया जाएगा।