CSBC Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2022 : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के पद की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, लिखित परीक्षा शेड्यूल अपडेट के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। बिहार के मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में एक्साइज कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 16 अक्टूबर, 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने निषेध कांस्टेबल पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि 2022 अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।