BPSC Head Teacher 2022 Exam Dates Update: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षा विभाग, सरकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों में BPSC हेड टीचर की 40,506 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र भारतीयों के लिए परीक्षा नया अपडेट जारी किया है। बिहार के प्राइमरी स्कूलों में हेड मास्टर की भर्ती परीक्षा अब 18 दिसंबर 2022 को आयोजित नहीं की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर भर्ती परीक्षा नई तिथि जारी की है। अब प्रधान शिक्षकों के लिए भर्ती परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 18 दिसंबर को होनी थी। जल्द ही इस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।