28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSF Recruitment 2022: हेड कांस्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

BSF Recruitment 2022 : सीमा सुरक्षा बल ( BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1312 निर्धारित की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Sep 2022, 3:01 PM IST

BSF Recruitment 2022

BSF Recruitment 2022

BSF Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने वालों के लिए बंपर नौकरी निकली हुई है। सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के 1312 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 12वीं पास छात्र जिनके पास आईटीआई की डिग्री है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है ऐसे में 19 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।


जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएएसएफ ने कुल 1312 पदों पर वैकेंसी निकली है। रेडियो ऑपरेटर के लिए 982 और रेडियो मैकेनिक के लिए 333 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से जरूर पढ़े।


इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन प्रति माह दिया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्लूएस के आवेदन करने के लिए शुल्क 100 रुपये तय की गई है। वहीं, एससी,एसटी अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Court Recruitment 2022: सिविल कोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी सहित विभिन्न पदों पर 7692 भर्ती


रेडियो ऑपरेटर : उम्मीदवार के पास 10वीं या मैट्रिक पास और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या सीओपीए में आईटीआई सर्टिफिकेट या डेट प्रिपरेशन एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही 12वीं पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।

यह भी पढ़ें- ICAI 2022 : CA फाउंडेशन कोर्स के लिए आज से आवेदन शुरू, जानिए एग्जाम शेड्यूल


रेडियो मैकेनिक : इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं या मैट्रिकुलेशन पास और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या फिटर या सीओपीए या डेट प्रिपरेशन एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर हार्डवेयर या नेटवर्क टेक्निशियन या डेट एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।