scriptCourt Recruitment 2022: सिविल कोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी सहित विभिन्न पदों पर 7692 भर्ती, जानें आवेदन डिटेल | Court Recruitment 2022 for 7692 Clerk, Stenographer, Peon and Writer Posts | Patrika News

Court Recruitment 2022: सिविल कोर्ट में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, चपरासी सहित विभिन्न पदों पर 7692 भर्ती, जानें आवेदन डिटेल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 14, 2022 07:54:28 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Court Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है। बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्तियां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी के पदों के लिए है। इच्छुक व्यक्ति 20 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Court Recruitment 2022

Court Recruitment 2022

Court Recruitment 2022 : सिविल कोर्ट में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका आया है। बिहार सिविल कोर्ट ने बंपर नौकरी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पटना में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर कम डिपोजिशन राइटर और चपरासी सहित विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार के लिए आवेदन लिंक 20 अक्टूबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर https://districts.ecourts.gov.in/patna पर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक व्यक्ति 20 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 


बिहार सिविल कोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के तहत कुल 7,692 भरे जाएंगे। उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा। कुल खाली पदों में से 3,325 क्लर्क पदों के लिए, 1562 स्टेनोग्राफर के लिए, 1132 कोर्ट रीडर सह डिपोजिशन राइटर के लिए और 1673 चपरासी पदों के लिए हैं। अदालत ने अपनी वेबसाइट पर एक संक्षिप्त अधिसूचना प्रकाशित की है।


बिहार कोर्ट ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 सितंबर 2022
बिहार कोर्ट ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर 2022


जारी अधिसूचना के मुताबिक, अधिकांश पदों के लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, चपरासी के पदों के लिए कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

ICG Recruitment 2022 : 300 से ज्यादा नाविक और यंत्रिक पदों के लिए भर्ती, 10वीं, 12वीं पास करें आवेदन





उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2022 तक /districts.ecourts.gov.in/patna पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

हरियाणा पुलिस में 2000 एसपीओ की भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो