7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police Recruitment 2022 : हरियाणा पुलिस में 2000 एसपीओ की भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Haryana Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा पुलिस द्वारा जल्द ही स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Sep 2022, 3:34 PM IST

Haryana Police Recruitment 2022

Haryana Police Recruitment 2022

Haryana Police Recruitment 2022 : पुलिस की नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका आया है। हरियाणा पुलिस जल्द ही विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद के लिए 2000 रिक्तियों को भरने जा रही है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत राज्य भर में 2000 एसपीओ को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा जिसमें अध्यक्ष के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक और संबंधित जिले के एक पुलिस उपाधीक्षक सदस्य होंगे। पद के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता 12वीं है।


बताया जा रहा है कि एसपीओ पद पर चयनित उम्मीदवारों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा। लेकिन जहां तक संभव होगा उन्हें उनके निवास स्थान के पास के पुलिस थानों में तैनात किया जा सकता है। हालांकि यदि कैंडिडेट दूसरे जिले में नियुक्ति चाहेगा तो वहां नियुक्त किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Anganwadi Recruitment 2022 : 52000 महिला कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक और संबंधित जिले के पुलिस उपाधीक्षक सदस्य मौजूद रहेंगे। इंटरव्यू में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को 15 दिनों के कैप्सूल कोर्स से गुजरना होगा। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Recruitment 2022: SBI क्लर्क के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती


हरियाणा पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़े विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।