BTSC Vacancy 2023: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन फॉर्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया 22 मई, 2023 शुरू होगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) जेई 2023 भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 8996 रिक्त जेई पदों को भरा जाएगा। बिहार तकनीकी सेवा आयोग इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2023 तक चलेगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) में जूनियर इंजीनियर के पदों अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bih.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना आवश्यक है।