CTET admit card 2020 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Examination) (सीबीएसई) (CBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (Central Teacher Eligibility Test 2020) (CTET 2020) के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट जारी कर सकता है। परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की जानी है। आधिकारिक डाटा के अनुसार, सीटीईटी जुलाई 2020 (CTET July 2020) में शामिल होने के लिए 30 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टे्रशन करवाया था। परीक्षा के दिन, सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड लाना जरूरी होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को स्वयं का सैनिटाइजर, पानी और सरकार द्वारा अनुमोदित पहचान पत्र साथ लाना होगा।