Central Bank of India Recruitment 2023: बैंक जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मानव संसाधन विकास विभाग ने मुख्य प्रबंधकों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकले विभिन्न ग्रेड और स्केल में वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी है। जबकि जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 मार्च, 2023 है।