इच्छुक और योग्य आवेदक चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ( CMRL) की अधिसूचना के मुताबिक 04 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले लिफाफे पर जिस पद के लिए आवेदन किया है उसका जिक्र जरूर करें। उम्मीदवार आवेदन के साथ बायो-डेटा भी भेजें। इसके अलावा सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियों का एक सेट, सामुदायिक प्रमाणपत्र और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित आवेदन शुल्क (डीडी) के साथ हार्डकॉपी में संलग्न प्रारूप के अनुसार विधिवत भरा हुआ जमा करना चाहिए। आवेदन 04 जून 2021 को या उससे पहले निम्न पते पर उचित चैनल के माध्यम से। निर्धारित आवेदन पत्र को सीएमआरएल को पोस्ट/डाक के माध्यम से ज्वाइंट जनरल मैनेजर (एचआर) चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड सीएमआरएल डिपो, एडीएम बिल्डिंग के पते पर भेज दें। इससे पहले चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने मैनेजर, जनरल मैनेजर, विजिलेंस ऑफिसर और DGM के कुल 11 पदों पर भर्तियां निकाली थी।