VMMC & Safdarjung Hospital Recruitment 2021: मेडिकल प्रोफेशन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल ( VMMC & Safdarjung Hospital ) ने सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 96 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए वीएमएमसी और सफदरजंग अस्प्ताल ने योग्य युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 19 और 20 मई 2021 को सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इन पदों से संबंधित शैक्षिक योग्यता, वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, वॉक-इन प्लेस और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट http://www.vmmc-sjh.nic.in/ पर जाकर हासिल कर सकते हैं।