महिलाएं कर रही हैं अप्लाई
जॉब्स पर नजर डालें तो इनमें एडिटर, कंटेंट राइटर, टेली कॉलिंग, कस्टमर सर्विस, वेब डिजाइनर, ऑनलाइन टीचर और क्यूए टेस्टिंग से जुड़ी जॉब्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं आईटी, ईकॉर्मस और एडवरटाइजिंग से जुड़ी इंडस्ट्रीज में जाना प्रिफर कर रही हैं। इधर महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं, जिसके चलते अप्लाई करने के ग्राफ में 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। यह इजाफा लॉकडाउन के समय आया है।