CSBC 2023 Bihar Prohibition Constable exam: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार निषेध कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से अपने CSBC बिहार निषेध कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से गुजरने के बाद होगा। जारी अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 689 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कैंडिडेट्स को जन्म तिथि और फोटो के साथ पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट,कोई अन्य दस्तावेज ले जाना आवश्यक होगा।