इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उपायुक्त, सोलन डीसी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले उपायुक्त सोलन की आधिकारिक वेबसाइट https://hpsolan.nic.in/ पर जाएं। होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलने के लिए "ऑनलाइन पंजीकरण" पर क्लिक करें। चालक, चपरासी, चौकीदार और अंशकालिक कार्यकर्ता के पद के नाम का चयन करें। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी व अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें। व्यक्तियों से वैकल्पिक माध्यमिक मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर भी प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है।