आपको बता दें कि वन रक्षक ऑनलाइन सीबीटी की अवधि 120 मिनट की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के कुल 200 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा एवं बोध, हिंदी भाषा एवं बोध, जनरल अवेयरनेस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।