Delhi Police Admit Card 2023: दिल्ली पुलिस ने PE&MT के लिए दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष 2022 परीक्षा 14 अप्रैल, 2023 को शुरू होगी और 28 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आप को बता दे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 10 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच आयोजित की गई थी। अब पीईटी/पीएसटी (PE&MT) 14 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे फिजिकल टेस्ट के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।