
Delhi Police Head Constable Bharti 2019: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बुरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने प्रशासनिक कारणों से हेड कांस्टेबल स्तर की दो बड़ी भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। यह भर्तियां हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) के पदों पर की जानी थी। हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) में कुल 554 पद निकाले गए थे और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) में 649 पद विज्ञापित किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने 2019 में भर्तियां निकाली थी।
हेड कांस्टेबल के पदों पर आयोजित होने वाली दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। इन भर्तियों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 (सीनियर सेकेंडरी) पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र थे। मैकेनिक - कम - ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) रखने वाले उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया था।
क्लर्क के 6306 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स
[typography_font:14pt;" >Read More: असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिक्तियों के लिए पंजीकरण करते समय, उम्मीदवारों को 100 रूपए शुल्क का भुगतान भी करना पड़ा था। हालांकि अभी तक पुलिस विभाग ने शुल्क वापसी के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
ये थी रिक्तियां
हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक)
कुल पदों की संख्या 554 पद
हेड कांस्टेबल पुरुष: 372 पद
कांस्टेबल (कार्यकारी) महिला: 182 पद
दिल्ली पलिस हैड-कांस्टेबल (मंत्रालयिक) के कुल 554 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के कुल 372 पद और महिला अभ्यर्थियों के 182 पद भरे जाने थे। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 55 पद भी भर्ती में शामिल किए गए थे। दस प्रतिशत पदों पर भूतपूर्व सैनिकों को लिया जाना था।
हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर)
कुल रिक्तियां - 649
हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) - पुरुष (ओपन) - 392 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 43 रिक्तियां)
हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) - महिला (ओपन) - 193 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 21 रिक्तियां)
Published on:
05 Mar 2021 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
