scriptDSSSB ने निकाली 10वीं पास से लेकर स्नातक पास वालों के लिए भर्ती, जानें महत्वपूर्ण जानकारी | DSSSB Recruitment 2023 advertisement Group B 258 Various Posts | Patrika News
जॉब्स

DSSSB ने निकाली 10वीं पास से लेकर स्नातक पास वालों के लिए भर्ती, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

DSSSB Recruitment: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) मे ग्रुप बी के 258 पदों के लिए भर्ती निकली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 मार्च, 2023 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की लास्ट डेट 07 अप्रैल, 2023 है। जो उम्मीदवार इन पदों में रूचि रखते हैं और योग्य है वे आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Feb 25, 2023 / 02:27 pm

Rajendra Banjara

dsssb_a.jpg

DSSSB Recruitment 2023

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप बी के 258 पदों के लिए एक नोटिस जारी किया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 मार्च, 2023 से शुरू होकर 7 अप्रैल, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार जो दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) इन ग्रुप बी पदों में रुचि रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के ग्रुप बी के 258 पदों के लिए पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (विशिष्ट पदों के लिए), चिकित्सा परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन आदि चरणों से गुजरने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि –

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 09 मार्च, 2023 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 07 अप्रैल 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के लिए शैक्षणिक योग्यता-

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/BE/B.Tech संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए, कृपया अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड 2022 जारी हुए, 28 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम



dsssb_b.jpg

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के लिए आयु -सीमा
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के ग्रुप बी के 258 पदों के लिए पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिसके लिए आवेदक जारी की गयी अधिसूचना देख सकते हैं।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) चयन प्रक्रिया-

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ग्रुप बी भर्ती 2023 की चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा (विशिष्ट पदों के लिए), चिकित्सा परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन आदि चरणों से गुजरने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट

 

Hindi News/ Education News / Jobs / DSSSB ने निकाली 10वीं पास से लेकर स्नातक पास वालों के लिए भर्ती, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो