29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DTC Recruitment 2022: दिल्ली परिवहन विभाग में निकली है बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए डीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर अप्लाई कर सकते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Apr 2022, 12:33 PM IST

DTC Recruitment 2022

DTC Recruitment 2022

DTC Recruitment 2022 : दिल्ली सरकार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुश खबरी है। दिल्ली परिवहन विभाग (DTC) में खाली पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट फोरमैन और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए डीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट dtc.nic.in पर अप्लाई कर सकते है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 4 मई तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दिल्ली परिवहन विभागने कुल 357 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरू की तिथि : 18 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 4 मई, 2022

वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्यास : 357 पद
असिस्टेंट फोरमैन (आरएंडएम) : 112 पद
असिस्टेंट फिटर (आरएंडएम) : 175 पद
असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (आरएंड) : 70 पद

यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन


वेतनमान
असिस्टेंट फोरमैन (आरएंडएम) के लिए पे स्केल : 35,400/महीने
असिस्टेंट फिटर (आरएंडएम) के लिए पे स्केल : 17693/प्रति महीने
असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (आरएंड) के लिए पे स्केल : 17693/महीने


यह भी पढ़ें- REET 2022 के लिए शुरू रजिस्ट्रेशन, जानिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा डिटेल्स



उम्र सीमा
असिस्टेंट फोरमैन : 18 से 35 वर्ष
असिस्टेंट फिटर : 18 से 25 वर्ष
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन : 18 से 35 वर्ष

योग्यता
— असिस्टेंट फोरमैन : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
— असिस्टेंट फिटर : आवेदक मैकेनिक (एमवी)/डीजल मैकेनिक/ट्रैक्टर मैकेनिक/ऑटोमोबाइल/फिटर ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए।
— असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन : आवेदन करने वाला के पास इलेक्ट्रीशियन (ऑटो) / मैकेनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड्स में आईटीआई किया हो।