EPFO Recruitment 2023: रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए जॉब पाने के सुनहरा अवसर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) ने सामाजिक सुरक्षा सहायक और आशुलिपिक के पद (SSA & Steno posts) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ईपीएफओ में एसएसए और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक है, वे उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक साइट epfindia.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization) में कुल 2,859 पदों को भरा जाना है जिसके लिए यह भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ईपीएफओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आज से कर सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल, 2023 है, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।