
GAIL Recruitment 2023
GAIL Recruitment 2023: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने 120 जूनियर और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू कर दी है। जूनियर और सीनियर असोसिएट पदों के लिए उम्मीदवार गेल की वेबसाइट gailgas.com के करियर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने विभिन्न श्रेणियों में सीनियर एसोसिएट/जूनियर (तकनीकी) के लिए कुल 120 पदों के लिए यह भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करा सकते है।जूनियर और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग में डिग्री सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को सीनियर एसोसिएट्स के लिए 60,000 रुपये प्रति माह और जूनियर एसोसिएट्स के लिए 40,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें वेतन, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल हैं।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ऑनलाइन आवेदन शुल्क ?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) के उम्मीदवारों को 100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी, एसटी या पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। इस भर्ती के बारे में अधिक जानने के लिए उम्मीदवारों को गेल गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailgas.com के करियर पोर्टल पर विजिट करें।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) आयु -सीमा ?
गेल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा (10-04-2023 तक) 32 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में आयु में नियमनुसार छूट का प्रावधान लागू होगा।
यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) वैकेंसी डिटेल्स -
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने विभिन्न श्रेणियों में में भर्ती निकली है जिसमे सीनियर एसोसिएट (टेक्निकल) के 72, सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग) के 6, सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स) के 6, जूनियर एसोसिएट के 16 पद, सीनियर एसोसिएट (वित्त और लेखा) के 6,सीनियर एसोसिएट (कंपनी सेक्रेटरी) के 2, और सीनियर एसोसिएट (अग्नि एवं सुरक्षा) के 12, पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Published on:
18 Mar 2023, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.