
Goa Police Recruitment 2021
Goa Police Recruitment 2021 : पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की खुशखबरी है। गोवा सरकार ने पुलिस कांस्टेबल सहित कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। पुलिस महानिदेशक, गोवा सरकार, पुलिस मुख्यालय, पणजी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए मेस सर्वेंट Citizen.goapolice.gov.in पर आवेदन ऑफलाइन मोड के माध्यम से कर सकते है।
8 नवबंर पर कर सकते है आवेदन
जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल, फार्मासिस्ट, आशुलिपिक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), नाई, स्वीपर, धोबी, नर्सिंग सहायक के पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। पदों के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 08 नवंबर, 2021 तक या उससे पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:—
अधिसूचना की तिथि - 12 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 08 नवंबर 2021
गोवा पुलिस रिक्ति विवरण:—
पुलिस कांस्टेबल - 713 पद
फार्मासिस्ट - 6 पद
लेबोरेटरी टेक्निशियन - 2 पद
स्टेनोग्राफर - 2 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क - 5 पद
नाई - 4 पद
धोबी - 3 पद
नर्सिंग असिस्टेंट - 3 पद
मेस सर्वेंट - 14 पद
स्वीपर - 2 पद
शैक्षिक योग्यता:—
पुलिस कांस्टेबल - 10वीं पास
फार्मासिस्ट- फार्मेसी में डिग्री और डिप्लोमा
स्टेनोग्राफर - एआईसीटीई से हायर सेकेंडरी या डिप्लोमा और कंप्यूटर नॉलेज. शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट।
लोअर डिवीजन क्लर्क- एआईसीटीई से हायर सेकेंडरी या डिप्लोमा और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट के साथ कंप्यूटर नॉलेज।
नाई - 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई से कोर्स पूरा किया हो
धोबी- 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई से कोर्स पूरा किया हो
नर्सिंग असिस्टेंट- 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई से कोर्स पूरा किया हो
मेस सर्वेंट पद - 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई से कोर्स पूरा किया हो
स्वीपर- 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई से कोर्स पूरा किया हो
आयु सीमा:—
पुलिस कांस्टेबल - 18 से 28 वर्ष
अन्य - 45 वर्ष से अधिक नहीं
चयन प्रक्रिया:—
कांस्टेबल और नर्सिंग सहायक - शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा
फार्मासिस्ट - लिखित परीक्षा
स्टेनो - स्किल टेस्ट और लिखित परीक्षा
एलडीसी - कंप्यूटर टेस्ट और लिखित परीक्षा
नाई, धोबी, मैस सेवक, स्वीपर - व्यापार और लिखित परीक्षा का व्यावहारिक परीक्षण
गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन:—
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पुलिस मुख्यालय, पणजी गोवा, मापुसा पुलिस स्टेशन, बिचोलिम पुलिस स्टेशन, पोंडा पुलिस स्टेशन, कुरचोरम पुलिस स्टेशन, मडगांव पुलिस स्टेशन और वास्को पुलिस में खोले गए काउंटर पर अन्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं।
Published on:
13 Oct 2021, 1:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.