
Government jobs: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल अमेठी ने एलडीसी, मैट्रन, जनरल कर्मचारी और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक 08 मई 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, चयन प्रक्रिया, अनुभव, आवेदन कैसे करें और अन्य जानकारी सैनिक स्कूल अमेठी की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolamethi.com पर जाकर हासिल कर सकते हैं। सैनिक स्कूल अमेठी ने सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 15 पदों पर एलडीसी की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रारंभ तिथि: 17 अप्रैल 2021
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मई 2021
sainik School Recruitment 2021
टीजीटी (संस्कृत) 01 पद
टीजीटी (सामान्य विज्ञान) 01 पद
आर्ट मास्टर्स संविदा 01 पद
पीटीआई/पीईएम सह मैट्रन ( महिला ) संविदा 01 पद
LDC (स्टोर) 01 पद
मैट्रन (महिला) संविदा 01 पद
सामान्य कर्मचारी 03 पोस्ट
सामान्य कर्मचारी (इलेक्ट्रीशियन सह पंप ऑपरेटर) 01 पद
सामान्य कर्मचारी संविदा पुरुष 03 पद महिला 02 पद
शैक्षिक योग्यता
शिक्षण कार्य के पदों के लिए संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट,बी.एड, केंद्र सरकार या यूपी टीईटी पास, अंग्रेजी भाषा में प्रवीण होना अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य आवेदक ऑफलाइन 08 मई 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन सैनिक स्कूल अमेठी में कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल अमेठी, कौहार शाहगढ़, अमेठी, उत्तर प्रदेश के पते पर भेज सकते हैं।
Web Title: Government jobs sainik school amethi recruitment 2021
Updated on:
19 Apr 2021, 6:38 PM IST
Published on:
19 Apr 2021, 6:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.