बैठक में तय किया गया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के 31 हजार पदों को भरने के लिए 2 अगस्त, 2020 को रीट आयोजित होगी। जनजाति उपयोजना क्षेत्र (टीएसपी) के अभ्यर्थियों के लिए 6,080 पद आरक्षित रहेंगे। व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए सितंबर 2020 में फिर परीक्षा होगी। बैठक के बाद शिक्षा राज्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि तीन हजार पदों पर व्याख्याता भर्ती परीक्षा होगी। जिससे अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल सकेगा।