इसके तहत एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टेट पुलिस सर्विस, फाइनेंस डिपार्टमेंट, रेवेन्यू डिपार्टमेंट, स्कूल शिक्षा विभाग समेत कई विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2020 के अनुसार तय की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा।