
HPPSC FRO Recruitment 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (राजपत्रित अधिकारी) के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती की अधिसूचना HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों होने वाली यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2021 है। आवेदन और पात्रता सहित अन्य सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।
Non- B.Sc. (Forestry) -8 Post
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2021 के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय साइंस या इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को 21 वर्ष से और अधिकतम 31 वर्ष निर्धारित की गई है। शारीरिक रूप से दक्ष युवा ही इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र हैं।
महिला उम्मीदवार के लिए चेस्ट - 74 सेमी और 5 सेमी का न्यूनतम फुलाव
हिमाचल प्रदेश वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट/लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित होगी, इसमें अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक अंतिमवरीयता सूची के लिए नहीं जोड़े जाएंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। और दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
पदों के अनुरूप मांगी गई योग्यता वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पहले स्वयं को रजिस्टर करना होगा, इसके बाद लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अन्य सभी जरुरी जानकारी के लिए पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दी गई विस्तृत अधिसूचना जरुर पढ़ें।
Published on:
26 Mar 2021, 1:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.