scriptUP Police SI And ASI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू | Job Application of UP police Si and up police Asi recruitment 2021 | Patrika News

UP Police SI And ASI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू

Published: Mar 26, 2021 10:31:57 am

Submitted by:

Deovrat Singh

UPPBPB UP Police SI And ASI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एसआई के 9534 पदों पर भर्ती निकाले जाने के बाद एक और भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।

jobs_1.png

UPPBPB UP Police SI And ASI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एसआई के 9534 पदों पर भर्ती निकाले जाने के बाद एक और भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में रिक्त SI और ASI के पदों को भरा जाएगा। पुलिस विभाग में यह भर्ती जिन ब्रांचों के लिए निकाली गई है, उनमें गोपनीय शाखा और लेखा ब्रांच शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 1329 पदों पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 मई 2021 से शुरू हो जाएगी। विस्तृत अधिसूचना का लिंक पत्रिका डॉट कॉम पर नीचे दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो