ऐसे करें आवेदनः
सबसे पहले वेबसाइट www.gujaratmetrorail.com पर जाएं। अब होम पेज पर मौजूद कैरियर्स सेक्शन में क्लिक करें। यहां आपको “रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन फॉर एपॉइन्टमेंट ऑन कॉन्ट्रैक्ट बेसिस” के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अब “अप्लाई ऑनलाइन” के लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन लिंक में पूछी गई सभी डीटेल्स जैसे नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यताओं आदि भरें। सभी डीटेल्स भरने के बाद अंत में ‘टर्म्स एंड कंडीशन्स’ को सिलेक्ट कर ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें।