Hindustan Copper Limited Recruitment 2020 : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprenticeship) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर लॉग इन कर इन पदों के लिए 25 जुलाई, 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पूरी सूची 10 अगस्त को जारी की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 290 पदों को भरा जाएगा। ये भर्तियां राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित खेतड़ी कॉपर कांप्लेक्स (Khetri Copper Complex) के लिए की जा रही हैं।